Mar 7, 2026

सरयू डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को सरयू डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कंपोजिट विद्यालय सकरौरा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसी के साथ ही सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत तथा अन्य कार्यक्रम छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर 7. 3.2026 से 13 3.2026 तक संचालित होगा। प्रथम इकाई का चयनित ग्राम सकरौरा ग्रामीण तथा द्वितीय इकाई का चयनित ग्राम कचनापुर है आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की सेवा तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जिस प्रकार सरकार द्वारा पंचवर्षीय योजना बनाया जाता है उसी प्रकार व्यक्ति को  जीवन के निर्माण की योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सकरौरा श्री पराग गुप्ता तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक ने अपने विचार व्यक्त किया डॉ ओपी सिंह , डॉ त्रिपुरारी दुबे , ममता मिश्रा, मार्शल स्टालिन , विजय यादव, ने अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्री जगन्नाथ तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पवन मिश्रा ने किया इस कार्यक्रम में प्रतिभागी तान्या मिश्रा ,सौम्या ,महक ,साक्षी ,रोहित ,अमरनाथ आदि आदि प्रतिभागियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण छात्र-छात्रा गण  मान्य गण क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments: