Mar 23, 2026

अवैध तमंचे के साथ नीरज को किया गया गिरफ्तार, परसपुर क्षेत्र का है निवासी


 गोण्डा -  अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त नीरज यादव पुत्र लल्ले यादव निवासी बनियन पुरवा, उल्टहवा माझा पसका, थाना परसपुर जनपद गोण्डा को खजुआ पसका पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। 
दिनांक 23.03.2026 को उपनिरीक्षक सावन सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त/चेकिंग में भ्रमणशील थे। इसी दौरान पसका पुल के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नीरज यादव पुत्र लल्ले यादव निवासी बनियन पुरवा, उल्टहवा माझा पसका, थाना परसपुर जनपद गोण्डा बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: