Mar 5, 2026

मां से कहासुनी के बाद बेटे ने खुद को मारी गोली

एटा - मां से कहासुनी के बाद बेटे ने खुद को गोली मार लिया, बताया जा रहा है कि मां और बेटे में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने गोली मार ली। घटना के बाद उसे नाजुक हालात में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूरा मामला अलीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरसिंहपुर से जुड़ा है।

No comments: