Mar 27, 2026

कंटेनर से टकराई पिकअप, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई गम्भीर

लखनऊ - कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां 
सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं की पिकअप और कंटेनर आपस में टकरा गए, हादसे में 3 बच्चों और 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, सभी लोग बिंदकी के रहने वाले हैं। श्रद्धालु कड़ा धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे थे ।

No comments: