Mar 10, 2026

निर्माणाधीन साइट पर खुदाई में बड़ा हादसा, 7मजदूरों की मौत, कई घायल

दिल्ली - गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया,बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,मलवे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है,
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा पूरी घटना की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

No comments: