Mar 30, 2026

रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा





वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 572 को मिला रोजगार

एलबीएस कॉलेज में रोजगार मेला सफल, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

1077 में से 572 अभ्यर्थी चयनित, रोजगार मेले में कंपनियों ने दिखाया भरोसा


गोण्डा - उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोण्डा में सोमवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार ने की।

रोजगार मेले में कुल 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से एल एंड टी, मारुति और सिटैक इंडिया शामिल रहीं। मेले में 1077 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 572 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा 10 चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी बलरामपुर मीता गुप्ता, आईक्यूसी के निदेशक प्रो. जितेन्द्र सिंह, डॉ. हरीश कुमार शुक्ल एवं सहायक निदेशक (सेवायोजन) राजीव कुमार सिंह सहित सेवायोजन विभाग और महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक सेवायोजन द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments: