Mar 22, 2026

जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा 12 मय कारतूस बरामद

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 61/2026 धारा 109(1),131/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त बांके उर्फ शिव ओंकार यादव पुत्र स्व0 रामउजागर यादव निवासी काजीपुरवा मौजा अमदही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को काजीपुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। 
वादी आशीष पाण्डेय पुत्र सत्य प्रकाश पाण्डेय नि0 काजीपुरवा थाना उमरीबेगमगंज द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि आज दिनांक 21.03.2026 को समय लगभग प्रातः 11ः00 बजे, प्रार्थी ट्रैक्टर से सूखी लकड़ी लेकर अपने घर वापस आ रहा था। तभी पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद की रंजिश के कारण अभियुक्त बाँके उर्फ शिव ओमकार यादव पुत्र राम उजागर यादव, निवासी उपरोक्त, धन गंज बाँधे के पास घात लगाकर बैठा था। अभियुक्त द्वारा प्रार्थी को देखते ही अवैध असलहे से फायर किया गया, जिसमें प्रार्थी किसी तरह बाल-बाल बच गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त बांके उर्फ शिव ओंकार यादव पुत्र स्व0 रामउजागर यादव निवासी काजीपुरवा मौजा अमदही थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को काजीपुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: