Feb 7, 2026

सीएम ने घाघराघाट पुल मामले को लिया संज्ञान, दिए कड़े निर्देश


 
लखनऊ - सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घाघरा नदी पर बने संजय सेतु मामले को संज्ञान में ले लिया है, उन्होंने पांटून पुल के निर्माण के बाद ही संजय सेतु को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त निर्णय सीएम ने विधायकों से मुलाकात के बाद लिया है। विधायकों की मांग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में अधिकारियों को पांटून पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिये निर्देशित किया है। पांटून पुल के बन जाने के बाद घाघरा संजय सेतु को बंद किया जायेगा, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।

No comments: