Feb 7, 2026

हमारा आंगन - हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव आयोजित

 हमारा आंगन - हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव आयोजित 

फखरपुर, बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में बीईओ राकेश कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय तथा 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों की बालवाटिका शिक्षा को मजबूत करना है। सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने बुनियादी शिक्षा, स्कूल रेडिनेस, माता उन्मुखीकरण व वंडर बॉक्स के बारे में विस्तृत चर्चा किए। प्रत्येक कोलोकेटेड आंगनबाड़ी (बाल वाटिका) केंद्र से 5 चयनित निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट व लंच पैकेट देकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोडल शिक्षक संकुल अरुण अवस्थी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया। बीईओ ने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग जरूर करें। इस मौके पर एआरपी अनमोल श्रीवास्तव, शिक्षक सुखदराज सिंह, मनोज उपाध्याय, मिथिलेश कुमार मिश्र, माधव सिंह, दीपक राणा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा अभिभावक उपस्थित रहें।

No comments: