वजीरगंज पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का सोमवार को एसपी रामनयन सिंह व एडीएम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। हवन-पूजन के बाद अधिकारियों ने निरीक्षण कर चौकी प्रभारी अमित तिवारी व एसओ संजीव चौहान की सराहना की। अपराध बढ़ा तो विकास रुकेगा : एसपी सम्बोधन में एसपी ने कहा कि यह चौकी जनसुरक्षा के लिए बनी है, ताकि दूर न जाना पड़े। उन्होंने जनसहयोग से चौकी निर्माण, इंचार्ज अमित तिवारी, बीट प्रभारियों रमानंद व अरविंद यादव व प्रधान प्रतिनिधियों फारुख, रियाज व रफीक की जमकर तारीफ की। एडिशनल एसपी सिटी डीके श्रीवास्तव, सीओ कैसरगंज, एसडीएम अखलेश कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान राइस खान व इकबाल अंसारी ने बौड़ी थाने से दूर कंदोसा गाँव को चौकी से जोड़ने की मांग उठाई। एसपी ने जल्द रिपोर्ट लेने का भरोसा दिलाया।


No comments:
Post a Comment