Feb 19, 2026

गर्भवती महिला ने उठाया खौफनाक कदम, अपना पेट काटकर निकाल दिया बच्चा, हालत नाजुक

बहराइच- थाना बौंडी क्षेत्र अंतर्गत नंदवल गांव में पेट दर्द से परेशान से प्रसूता ने बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया,प्रसूता ने पेट काटकर बच्चा बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि ननकई 32 ने ब्लेड से अपना ही पेट काटकर बच्चा बाहर निकाल दिया, चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

No comments: