करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंगेरिया गांव में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है, मामले में आरोपी पक्ष से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव निवासी सौरभ प्रताप सिंह द्वारा दी गई तहरीर में गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 18 फरवरी 2026 रात्रि लगभग 10:00 बजे योगेश राजपूत पुत्र अज्ञात निवासी धरोहरा बसेरिया थाना कर्नलगंज व सूरज अवस्थी पुत्र श्यामसुंदर अवस्थी ग्राम चंगेरिया अवस्थी पुरवा, संतोष मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा,संतोष अवस्थी पुत्र मुरली अवस्थी, रामू दीक्षित पुत्र कैलाश दीक्षित तथा कपिल दिक्षित पुत्र हरीश दीक्षित करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ हमारे घर पर चढ़ आए, सौरभ ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कट्टा, कांता, भाला व लाठी - डंडा लेकर और मुझ पर हमलावर हो गए। आरोप है कि शोर मचाने पर दौड़े लोगों को भी हमलावरों ने मारा पीटा। पीड़ित द्वारा सूरज अवस्थी व योगेश राजपूत पर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है
Feb 19, 2026
चंगेरिया में फायरिंग का मामला दूसरे पक्ष से भी दी गई तहरीर, घर पर चढ़कर हमले का आरोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment