Feb 19, 2026

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कूटरचना कर जालसाजी करने के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 026/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3),340(2), 3(5), 61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त  - माधवराज पुत्र जगप्रसाद निवासी निगवाबोध थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.01.2026 को वादिनी लालदेवी पत्नी अवधेश कुमार तिवारी निवासी ग्राम वीरपुर सूबेदार, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनके पिता राम अनोखे की कृषि भूमि वर्ष 2012-14 में बैनामा के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुई थी, जिस पर उनका विधिवत कब्जा है। उनके चाचा छोटेलाल द्वारा उक्त भूमि के संबंध में दीवानी वाद दायर किया गया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। चाचा छोटेलाल की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र हरीराम व अन्य के द्वारा दीवानी वाद में सफलता न मिलने पर फर्जी विक्रय विलेख तैयार कर भूमि हड़पने का प्रयास किया गया तथा रजिस्ट्री कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। रजिस्ट्री से इंकार होने पर जिला रजिस्ट्रार/एडीएम न्यायालय में अपील की गई। जानकारी होने पर जांच की गई तो पाया गया कि वादिनी के नाम से फर्जी अंगूठा निशान लगाकर दस्तावेज तैयार किए गए, जबकि वादिनी द्वारा कोई बैनामा न किया गया और न ही कोई धनराशि प्राप्त की गई। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 19.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 01 वांछित अभियुक्त- माधवराज पुत्र जगप्रसाद निवासी निगवाबोध थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: