करनैलगंज/ गोण्डा - खेत में काम कर रहे भाईयों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया और धारदार हथियार से मारकर एक भाई की हत्या कर दी। भाई को बचाने दौड़े दूसरे भाई को भी हमलावरों ने मारकर घायल कर दियाऔर मौके से फरार हो गए। घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायनपुर माझा (दुल्हिन पुरवा)की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात में गांव के दो भाई खेत में काम कर रहे थे, तभी वहां पहुंचे हमलावरों ने एक भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे शिव शंकर उर्फ लल्ला दूबे पुत्र देवी दयाल उम्र करीब 30 वर्ष की मौत हो गई, बचाने दौड़े दूसरे भाई अमरनाथ को भी हमलावरों ने मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों द्वारा अमरनाथ को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गोंडा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। एएसपी ने भी देर रात घटना स्थल का मुआयना किया। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
बच्चों के सिर से छिन गया पिता का छाया
मृतक शिव शंकर दूबे के 3 बच्चे हैं जिसमें बड़े का नाम सौरभ दूबे 12, शिवांश 10 दूबे तथा 8 वर्षीय लड़की लक्ष्मी है।
No comments:
Post a Comment