फखरपुर पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया
बहराइच: थाना फखरपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 392/2026 में वांछित अभियुक्त एकलाख उर्फ अखलाख को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया है।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त एकलाख उर्फ अखलाख पुत्र पीर मोहम्मद, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी पटेशिया, दरियाबाद भिलौराकाजी, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच है। उस पर मुकदमा संख्या 392/2026, अंतर्गत धारा 74/64(1)/115(2)/351(3)/352 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग दर्ज है।दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुशवाहा, हवलदार रामानन्द यादव एवं हवलदार अरविन्द यादव की टीम ने अभियुक्त को कदियापुर मोड़ पर पुलिया के पास से करीब दोपहर 2:10 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया है।

No comments:
Post a Comment