बहराइच के 659 नवचयनित होमगार्डों में 656 का चिकित्सीय परीक्षण पूरा, तीन अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
इक्कीस(21)अभ्यर्थियों को री-मेडिकल के लिए अपील का अवसर, पुलिस चरित्र सत्यापन के बाद वितरित होंगे नियुक्ति पत्र।
बहराइच:- जनपद बहराइच में नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चल रहा चिकित्सीय परीक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। कुल 659 नवचयनित अभ्यर्थियों के सापेक्ष 656 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण पूरा हुआ, जबकि तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहने के कारण परीक्षण में शामिल नहीं हो सके।चिकित्सीय परीक्षण के दौरान 21 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अनफिट पाए गए,जिनका मंडलीय चिकित्सा परिषद पर री मेडिकल कराया जाएगा।चिकित्सीय परीक्षण पूरा होने के बाद 656 अभ्यर्थियों के पुलिस चरित्र सत्यापन के लिए संबंधित थानों को जिला होमगार्ड कमांडेंट एवं सहायक जिला होमगार्ड कमांडेंट के माध्यम से पत्र भेजे जाएंगे। पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को जिला स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।नियुक्ति पत्र मिलने के बाद विभागीय निर्देशों के अनुसार चयनित होमगार्डों को 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि, प्रशिक्षण की तिथि, समय एवं स्थान के संबंध में अभी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विभागीय निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इस दौरान नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव, जिला होमगार्ड कमांडेंट शिवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला होमगार्ड कमांडेंट सुभाष चंद्र पटेल, बीओ मनोज कुमार तिवारी, कमलेश कुमार चौधरी, वरिष्ठ लिपिक भीमसेन पांडेय,कनिष्ठ लिपिक संदीप कुमार मिश्र,अजय कुमार गौड़,नन्हे लाल, राधा रमण एवं दीना नाथ सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment