Feb 24, 2026

डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ इंटरनेशनल पीस अवार्ड से सम्मानित

          

बहराइच - तमिलनाडु की संस्था मिरेकल बॉयज ने गत दिनों कवि, साहित्यकार, समाज सेवी तथा लिम्का एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड सहित 56 रिकार्ड बुक में कीर्तिमान स्थापित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके डॉ0 अशोक पाण्डेय ‘’गुलशन’’ को सम्मानित किया|
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त डॉ0 गुलशन विगत चार दशक से साहित्य एवं चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर योगदान देते आ रहे हैं| समाज सेवा के क्षेत्र में इन्हें अब तक विश्व के 60 देशों तथा भारत के 23 प्रान्तों की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 1879 सम्मान, पुरस्कार, अभिनन्दन, अलंकरण, प्रशस्ति-प्रमाण पत्रीं से सम्मानित किया गया है|
मानवता, विश्व शांति, चिकित्सा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में इन्हें नाइजीरिया से डी0 लिट0 तथा 30 देशों से 94 ऑनरेरी डॉक्टरेट, डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी, डॉक्टर ओनोरिस कोसा, पीएचडी, डॉक्टर ऑफ़ ह्यूमैनिटी एवं 13 देशों से 78 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार सहित भारत के 8 प्रान्तों से 40 राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार प्रदान किये गये हैं|
उल्लेखनीय है कि हिन्दी साहित्य की 26 पुस्तकों के रचयिता डॉ0 गुलशन को साहित्य के क्षेत्र में 42 देशों से 834 सम्मान पुरस्कार, उपाधियाँ प्राप्त हैं जिसमें 19 देशों से 28 ऑनरेरी डॉक्टरेट, 05 डी0 लिट0, 05 देशों से 09 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, 08 राज्यों से 13 राष्ट्रीय सम्मान-पुरस्कार, 12 देशों से 30 डिप्लोमा, 13 देशों से 113 उपाधियाँ प्रमुख हैं|
 
 
 
 
 

No comments: