गोण्डा - अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-111/2026 धारा 115(2),352,351(3),324(4),191(2),109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01.शेखर कुमार वर्मा उर्फ गोलू, 02. पवन मिश्रा उर्फ बब्लू को मिश्रौलिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.02.2026 को वादी सौरभ सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह नि0 इमलिया गुरूदयाल थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.02.2026 को समय करीब दोपहर 01ः30 बजे प्रार्थी को पुरानी रंजिश को लेकर शेखर वर्मा उर्फ गोलू, लिटिल वर्मा, शुभम वर्मा व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा, मुक्का, थप्पड़ व ईंट-पत्थर से मार-पीटा गया है। घटना में प्रार्थी व उसके साथी अर्पित श्रीवास्तव को गम्भीर चोटें आयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 12.02.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. शेखर कुमार वर्मा उर्फ गोलू, 02. पवन मिश्रा उर्फ बब्लू को मिश्रौलिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment