करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने चार पहिया वाहन पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में चांद मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद ग्राम कादीपुर इंडस्ट्रीयल एरिया थाना करनैलगंज गोण्डा द्वारा बताया गया है कि उसकी डेंट-पेंट की दुकान पर एक चार पहिया वाहन मारुति यू को जिसका रजिस्टर नम्बर UP 41 P 1761है , खड़ी थी उक्त गाड़ी दिनांक 11/02/2026को रात को दुकान से चोरी हो गई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कराई जा रही है
Feb 12, 2026
चार पहिया वाहन उठा ले गए चोर, पुलिस को दी तहरीर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment