करनैलगंज/ गोण्डा - करनैलगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर उमेश्वर प्रताप सिंह के अति करीबी रहे मुनीम जी का आज निधन हो गया। सादगी, ईमानदारी व विश्वासनीयता के प्रयाय माधवराज पाण्डेय (मुनीम जी) ने आज 100 वर्ष की उम्र मे दुनिया से अलविदा ले लिया। मुनीम जी मुख्य रूप से बहराइच जनपद के कैसारगंज अंतर्गत हरना उन्नौर गाँव के रहने वाले थे, लेकिन उनके जीवन का करीब 65 वर्ष भभुआ व कंजेमऊ कोठार पर ही बिता। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मुनीम जी के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, राजू सिंह तथा राहुल सिंह प्रधान सहित अन्य लोगों ने दुःख व्यक्त किया।
Feb 12, 2026
पूर्व विधायक ठाकुर उमेश्वर प्रताप सिंह के अति करीबी मुनीम जी का 100 वर्ष का निधन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment