करनैलगंज/गोण्डा -12 जनवरी को सरयू महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर "स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी सिंह ने की। प्राचार्य ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन मार्शल स्टालिन ने किया। अपने सम्बोधन में प्राचार्य ने कहा "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यदि कोई भी संकल्प देश का नागरिक पूरे मनोयोग से संकल्पित कर अपने लक्ष्य को पूरा करे ,तो निश्चित ही वो राष्ट्र एक दिन विकसित राष्ट्र अवश्य बनेगा। स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को भारत की ज्ञान परंपरा, दर्शन और आध्यात्मिकता से जोड़ा और इसकी पहुंच वैश्विक मंचों तक पहुंचाई।"उन्होंने कहा, “रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सेवा के आदर्शों की स्थापना भी की। स्वामीजी के विचार, जो लक्ष्य प्राप्त करने से पहले न रुकने का संदेश देते हैं, युवाओं में कर्तव्य और देशभक्ति की भावना जगा रहे हैं और एक विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।” इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ डॉ त्रिपुरारी दुबे,डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह,डॉ ममता मिश्रा,डॉ अजय सिंह,डॉ अंतिमा सिंह, पवन कुमार मिश्रा , जगन्नाथ तिवारी, अमित सिंह, बृजेश सिंह ,श्रीमती अनुराग सिंह,अन्य स्टाफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Jan 12, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment