गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर - उमीद खां पुत्र बाबू खां निवासी कंजादासपुर अलोकनगर प्रेमधाम आश्रम थाना इज्जतनगर जनपद बरेली को गिरफ्तार कर चोरी के माल 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 अदद ब्रैसलेट सफेद धातु, 03 अदद बचकाना चैन सफेद धातु, 03 अदद सफेद धातु के सिक्के, 12 अदद कील पीली धातु, 01 अदद हार पीली धातु, 01 जोडी कान का झाला पीली धातु (रंगीन मीना युक्त), 01 जोड़ी कान का झाला (सादा) पीली धातु, 01 अदद मांग टीका पीली धातु (रंगीन मीना युक्त), 01 अदद मांग टीका पीली धातु (सादा), 01 अदद नाक की नथुनी पीली धातु एवं 6600/- रुपये नगद बरामद किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी गंगाराम सोनी पुत्र स्व० जानकी प्रसाद सोनी ग्राम बदवलिया मौजा कंधरा तेजी पोस्ट पण्डरी कृपाल थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 09.01.2026 को रात करीब 01.30 बजे वह पण्डरी कृपाल स्थित अपनी ज्वैलर्स और कपड़े की दुकान में सो रहे थे कि तभी दुकान के पीछे दीवाल में कुछ ठोकने की आवाज आई जिसपर पीछे जाकर देखा गया तो अज्ञात चोरों द्वारा नकबजनी की घटना कारित करने का प्रयास किया जा रहा था, यह सूचना वादी द्वारा अपने परिजनों को दी, परिजन और गाँववालों के आ जाने से चोरों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें एक चोर को पकड़ लिया गया, जिसे भागते समय गिर जाने एवं कंटीले तार लग जाने तथा जनता के लोगों द्वारा की गई हाथापाई के दौरान अभियुक्त को चोटें आई, पकड़े गये चोर को इलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा व केजीएमयू अस्पताल लखनऊ मे भर्ती कराया गया । सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त अभियुक्त के वांछित होने के कारण पुलिस की निगरानी मे उसका इलाज चल रहा था जिसे आज दिनांक 12.01.2026 को जिला अस्पताल गोण्डा से डिस्चार्ज होने पर पुलिस बल द्वारा थाना को0 देहात लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त उमीद उर्फ उम्मीद खां पुत्र बाबू खां द्वारा बताया गया कि वह कपड़े का व्यापार करता है, तथा फेरी लगाने का काम करता है उसने और उसके 04 साथियों ने मिलकर सालपुर बाजार, तिवारी बाजार के ज्वैलरी की दुकान तथा आवास विकास कालोनी में चोरी की थी । उक्त की गई चोरी का माल गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उमीद उर्फ उम्मीद खां के निशानदेही पर बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. उमीद खां पुत्र बाबू खां निवासी कंजादासपुर अलोकनगर प्रेमधाम आश्रम थाना इज्जतनगर जनपद बरेली ।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 1027/25 धारा 331(4),305A BNS थाना को0 नगर गोण्डा ।
02. मु0अ0सं0 015/26 धारा 331(4),305A BNS थाना को0 नगर गोण्डा । ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-11/26, धारा 331(4), 303, 62 बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त उमीद उर्फ उम्मीद खां
01. मु0अ0सं0 1487/04 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना इज्जतनगर जनपद बरेली ।
02. मु0अ0सं0 1405/10 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना इज्जतनगर जनपद बरेली ।
03. मु0अ0सं0 64/08 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना भोजीपुरा जनपद बरेली ।
04. मु0अ0सं0 1027/25 धारा 331(4),305A BNS थाना को0 नगर गोण्डा ।
05. मु0अ0सं0 015/26 धारा 331(4),305A BNS थाना को0 नगर गोण्डा ।
06. मु0अ0सं0 014/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना को0 देहात गोण्डा ।
बरामदगी
01. सेंध काटने का औजार नुकीला लोहे का रॉड एक अदद
02. एक अदद मोबाइल फोन (कंपनी वन प्लस)
03. पायल सफेद धातु 02 जोड़ी
04. ब्रैसलेट सफेद धातु 02 अदद
05. बचकाना चैन सफेद धातु 03 अदद
06. सफेद धातु के सिक्के 03 अदद
07. कील पीली धातु 12 अदद
08. हार पीली धातु 01 अदद09. कान का झाला पीली धातु (रंगीन मीना युक्त) 01 जोडी
10. कान का झाला (सादा) पीली धातु 01 जोड़ी
11. मांग टीका पीली धातु (रंगीन मीना युक्त) 01 अदद
12. मांग टीका पीली धातु (सादा) 01 अदद
13. नाक की नथुनी पीली धातु 01 अदद
14. 6600/- रुपये
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 शैलेन्द्र यादव
02. उ0नि0श्री विजय बहादुर यादव
03. उ0नि0 संदीप कुमार
04. हे0कां0 शौकत अली
05. हे0का0 महेश यादव
06. हे0का0 अजय मौर्या
07. हे0कां0 शैलेन्द्र राय
08. कां0 जितेन्द्र कश्यप
09. म0कां0 सपना वर्मा
10. म0कां0 शशि यादव
No comments:
Post a Comment