बहराइच - बहराइच के भारत-नेपाल बॉर्डर पर उस वक्त बड़ा ड्रामा सामने आया जब लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी से निकले 5 लोग रौब दिखाने लगे। खुद को प्रमुख सचिव बताने वाला धर्मेंद्र सिंह के नकली ड्रामे पर विराम लगाते हुए पुलिस उसके सभी साथियों को अरेस्ट कर लिया। धर्मेंद्र सिंह के साथ शुभम बाजपेई, अनमोल यादव, सचिन सिंह और स्वप्निल सहाय को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पूरा ग्रुप नेपाल में कसीनो खेलने जा रहा था, तभी बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाबलों को शक हुआ, गाड़ी रोकी गई तो फर्जी आईडी, फर्जी प्रमुख सचिव के दावे का खुलासा हुआ।लाल-नीली बत्ती और VIP नंबर प्लेट भी अवैध पाई गई,SSB-BSF, पुलिस ने पांचों हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Jan 12, 2026
फर्जी प्रमुख सचिव साथियों संग गिरफ्तार, कसीनों खेलने जा रहे थे नेपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment