Jan 4, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा, पति- पत्नी व बेटी की मौत, बेटा गंभीर घायल, सीएम ने लिया संज्ञान

मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी थाने के NH 58 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,सड़क हादसे में पति-पत्नी व बेटी की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया। वहीं हादसे में बाइक सवार बेटा भी घायल बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई जिससे तीन लोगों की जान चली गई। बाइक सवार तीनों मृतक जड़ौदा के निवासी बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

No comments: