गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-465/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त - योगेश सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0 नरायनपुर जयसिंह थाना परसपुर गोण्डा को ग्राम अगवा थाना जरवल रोड बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए पूरा मामला
दिनांक 14.11.2025 को वादी अवधेश प्रताप सिंह निवासी नरायनपुर जैसिंह, थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि मछली पालन तालाब को लेकर विपक्षी अरविन्द सिंह, योगेश सिंह, राहुल निषाद, देव प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह तथा 10/15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचवटी मंदिर के पास लाठी-डंडा व धारदार हथियारों से प्रार्थी पक्ष पर हमला किया है। घटना में जयप्रकाश व सत्यप्रकाश को गंभीर चोटें आयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें दिनांक 15.11.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गण 01. अरविन्द सिंह, 02. देव प्रताप सिंह, 03. राहुल निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । आज दिनांक 16.01.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त योगेश सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0 नरायनपुर जयसिंह थाना परसपुर गोण्डा को ग्राम अगवा थाना जरवल रोड बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment