Jan 23, 2026

शातिर बाइक चोरो को पुलिस ने दबोचा, कब्जे व निशानदेही से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण के दौरान 03 शातिर वाहन चोरों 01. आसिफ अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली नगर गोण्डा, 02. अमरनाथ यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर गोण्डा, 03. जैद अली पुत्र नौशाद अली सिद्दकी निवासी पटेल नगर मलियाना थाना कोतवाली नगर गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही पर 07 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं ।
घटना का संक्षिप्त विवरण

आज दिनांक 23.01.2026 को उ0नि0 अंकित सिंह चौकी प्रभारी मिश्रौलिया थाना कोतवाली नगर मय हमराह रात्रि गश्त व देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे, इस दौरान मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन चोरों 01. आसिफ अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली नगर गोण्डा, 02. अमरनाथ यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर गोण्डा, 03. जैद अली पुत्र नौशाद अली सिद्दकी निवासी पटेल नगर मलियाना थाना कोतवाली नगर गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके कब्जे व निशानदेही पर 07 अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम तीनों चोर हैं और जिन 02 गाडियों हीरो एचएफ डिलक्स (UP43AG7513) व बिना नंबर हीरो सुपर स्पलेण्डर से आ रहे थे वे चोरी की हैं। कई सालों से हम लोग  भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करके उनके नंबर-प्लेट हटाकर गांव देहात के लोगों को अच्छे दाम लेकर अपनी मोटरसाइकिल बताकर बेच देते हैं, तथा उनके द्वारा मोटरसाइकिलों के पेपर मांगने पर हम लोग बाद में देने का आश्वासन देकर फिर उन्हें मोटरसाइकिलों के पेपर नहीं देते थे । मोटरसाइकलों की बिक्री से जो रुपये प्राप्त होते हैं उसे हम लोग आपस में बांट लेते हैं, जिससे हम लोगों अपना खर्च चलाते है । पकड़े जाने के डर से चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन नबर व चेचिस नं0 को भी घिस देते हैं अथवा उसके किसी अंक को समाप्त कर देते हैं ताकि उक्त मोटरसाइकिलों का वास्तविक जानकारी किसी को न हो सके । इस समय ग्राहक न मिलने पर हम लोगों द्वारा कुछ चोरी की मोटरसाइ‌किलों को डीजल डिपो के पीछे घनी झाड़ियों वाले स्थान पर छिपाकर रखा गया है ताकि कोई जान न पाये क्योंकि उस जगह पर लोगों का आना जाना नहीं रहता । कोई ग्राहक न मिलने के कारण उक्त मोटरसाइकिलों को हम लोग किसी लोडर पर लोड करके उन्हें छिपाकर नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे । आज हम तीनो लोग जो गाड़ियां हमने उस जगह छिपाकर रखी है उसे देखने के लिये ही जा रहे थे कि आप लोग द्वारा पकड़ लिया गया । गाड़ियों के छिपाने के स्थान पर पहुँचकर निशानदेही से झाड़ी में से गाड़ियों को निकाला गया तो कुल 05 मोटरसाइकिलें वहाँ से बरामद हुईं । 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. आसिफ अली पुत्र मोहब्बत अली उम्र 29 वर्ष निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली नगर गोण्डा, 
02. अमरनाथ यादव पुत्र रमाशंकर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर गोण्डा, 
03. जैद अली पुत्र नौशाद अली सिद्दकी उम्र 22 वर्ष निवासी पटेल नगर मलियाना थाना कोतवाली नगर गोण्डा ।


No comments: