Jan 23, 2026

पुरानी रंजिश में मारपीट व धमकी: बहराइच के लोधन पुरवा निवासी नरसिंह ने थाना फखरपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट, चार नामजद

 पुरानी रंजिश में मारपीट व धमकी: बहराइच के लोधन पुरवा निवासी नरसिंह ने थाना फखरपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट, चार नामजद

बहराइच। पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के आरोप में थाना फखरपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित नरसिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लोधन पुरवा विकासखंड बुबकापुर ने गुरुवार (23 जनवरी 2026) को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।घटना के आरोपी संत लाल पुत्र बाबू मस्ती, धर्मपाल पुत्र बाबू मस्ती, अखिलेश पुत्र शंकर (सभी निवासी आलादाद पुर, थाना फखरपुर) और नग्गू माली पुत्र श्याम लाल (निवासी मरौचा, थाना फखरपुर) को नामजद किया गया है। पीड़ित के भाई मूलचंद और भतीजे संदीप भी मौजूद थे।शिकायत के आधार पर थाना फखरपुर में मु0अ0सं0 20/26 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 श्याम सिंह द्वारा की जा रही है। पीड़ित का मोबाइल नंबर 7518785042 है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

No comments: