Dec 27, 2025

जालसाजी के मामले म बड़ी कार्रवाई, बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह गिरफ्तार



 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-710/24, धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र श्रीष देवनरायन सिंह, निवासी ग्राम बसहिया मौजा मुरवा बसहिया, थाना पानापुर, जनपद सारण (बिहार) को मनकापुर बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22.09.2024 को वादी पवन कुमार निवासी देवतहा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रार्थी के पिता राम अयोध्या प्रसाद की मृत्यु वर्ष 1998 में दुर्घटना में हुई थी तथा उनकी नामांकित भूमि की वरासत वर्ष 2020 में प्रार्थी के नाम दर्ज हो चुकी है। विपक्षीगणों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्रार्थी के दिवंगत पिता के नाम से कूटरचित व जालसाजी पूर्ण बैनामा तैयार कर विपक्षी श्रीमती खातून के पक्ष में दिनांक 09.05.2018 को गाटा संख्या 846मि0/0.953 हे0 का अवैध बैनामा पंजीकृत करा लिया। प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर विपक्षीगणों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी तथा भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 27.12.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए वांछित अभियुक्त- बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र श्रीष देवनरायन सिंह, निवासी ग्राम बसहिया मौजा मुरवा बसहिया, थाना पानापुर, जनपद सारण (बिहार) को मनकापुर बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र श्रीष देवनरायन सिंह, निवासी ग्राम बसहिया मौजा मुरवा बसहिया, थाना पानापुर, जनपद सारण (बिहार)।

पंजीकृत अभियोग
01.  मु0अ0सं0-710/24, धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 मनीष कुमार
02. हे0कां0 गिरिजेश यादव
03. हे0कां0 अवधेश यादव

No comments: