Dec 15, 2025

सुरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, सालों ने ही की थी जीजा की हत्या

लखनऊ - कौशाम्बी के सराय अकिल थानाक्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में सुरेंद्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ,सालों ने ही जीजा की पीटकर हत्या की थी। शव को बोरी में भरकर सुखी नहर में फेंक दिया गया था, मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि मृतक पत्नी के चरित्र पर शक करता था, पत्नी का अश्लील फोटो दूसरों को भेजता था । मामले से आहत पत्नी के भाइयों ने मिलकर जीजा की हत्या कर दी थी।

No comments: