Dec 14, 2025

गैर-इरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-299/25 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त सुनील कुमार कश्यप पुत्र स्व० रामशंकर निवासी ग्राम निवासी ग्राम केवलपुर बिरतिहा थाना को० देहात जनपद गोण्डा को पिपरा चौबे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.12.2025 को वादिनी श्रीमती कमलेश कुमारी पत्नी रामशंकर कश्यप नि0 ग्राम केवलपुर विरतिहा थाना कोतवाली देहात गोण्डा जनपद गोण्डा हालपता ग्राम पिपरा चौबे थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 12.12.2025 को शाम 06.00 बजे उनके पति रामशंकर कश्यप पुत्र घोलरे उम्र करीब 45 वर्ष शराब पीकर घर आये और घरवालों को मारने पीटने लगे जिसके विरोध में उनके पुत्र सुनील ने बांस चला दिया जो रामशंकर के सिर पर लग गया और वह बेहोश हो गये । जिसके बाद सुनील द्वारा पिता रामशंकर को सीएचसी खरगूपुर ले गया जहाँ डॉक्टरों ने रामशंकर को मृत घोषित कर दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 14.12.25 को थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त - सुनील कुमार कश्यप पुत्र स्व० रामशंकर निवासी ग्राम निवासी ग्राम केवलपुर बिरतिहा थाना को० देहात जनपद गोण्डा को पिपरा चौबे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: