Dec 13, 2025

बहराइच: कैसरगंज में आदमखोर भेड़िए ने ली मासूम बच्ची की जान, 13 घंटे के ऑपरेशन के बाद शूटर्स ने मार गिराया

 बहराइच: कैसरगंज में आदमखोर भेड़िए ने ली मासूम बच्ची की जान, 13 घंटे के ऑपरेशन के बाद शूटर्स ने मार गिराया


बहराइच। कैसरगंज इलाके में एक आदमखोर भेड़िए को वन
विभाग ने 13 घंटे लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद मार गिराया। इस भेड़िए ने शनिवार भोर में ग्राम गोडहिया नंबर 4 के मजरा जरूवा निवासी राम कुमार की एक साल की बेटी आरवी को उसकी मां राम कुमारी के बगल से उठा लिया था। बच्ची के शरीर के कुछ अवशेष घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिले थे।घटना शनिवार भोर लगभग 3 बजे की है। मासूम बच्ची अपनी मां के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। अचानक भेड़िए ने हमला कर बच्ची को जबड़े में दबोच लिया। चीख सुनकर मां राम कुमारी जागी और शोर मचाया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने भेड़िए का पीछा किया, लेकिन वह गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। बाद में मिले अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए बहराइच भेजा गया।वन विभाग की कार्रवाई सफल। शनिवार शाम करीब 3 बजे भेड़िए को घटना स्थल से 8 किलोमीटर दूर नदी किनारे फुश के जंगल में ढेर कर दिया गया। यह कार्रवाई कैसरगंज के सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में हुई। डीएफओ राम सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, रेंजर ओंकार यादव और वन कर्मी भी मौजूद रहे।

No comments: