गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 61 मोबाइल फोन कीमत लगभग 9,01,000/-रु0 (नौ लाख एक हजार रुपये) को बरामद किया गया ।
कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था, जिनके अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थआपित कर केन्द्र द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल को प्रतिदिन मॉनीटरिंग कराते हुए जनपदीय पुलिस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा कुल 61 मोबाइल फोन बरामद किये गये । जिन्हे आज दिनांक 14.12.25 को सभी थानो पर पुलिस मुख्यालय द्वारार निर्देशित कि रविवार के दिन मोबाइल वितरण की कार्यवाही कराने के क्रम में मोबाइल धारकों को मोबाइल सुपुर्द किये गये । मोबाइल धारकों द्वारा अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर गोण्डा पुलिस को धन्यवाद देते हुये प्रशंसा की गयी । इस संबंध में सर्विलांस सेल द्वारा बताया गया कि प्रत्योक व्यक्ति अपने मोबाइल में संचार सारथी एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में मोबाइल खो जाने पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर मोबाइल की नोटिफिकेशन प्राप्त होती रहे। मोबाइल खो जाने की दशा में अपने स्थानीय थाने पर मोबाईल की बिल, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर प्रचलित सीईआईआर पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं भविष्य में किसी के द्वारा मोबाइल का प्रयोग होने पर धारक के रजिस्टर्ड नंबर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही का नोटिफिकेशन प्राप्त होता रहेगा, मोबाइल प्राप्त होने पर जनपदीय मुख्यालय एवं थानो द्वारा इसी प्रकार से साप्ताहिक मोबाइल वितरण किया जायेगा ।
मोबाईल बरामदगी का विवरण
61 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के कीमत लगभग रु0- 9,01,000/-
बरामदगीकर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0 गौरव तोमर प्रभारी सर्विलांस/स्वाट
2. मु0आ0 ह्रदय नारायण दीक्षित
3. मु0आ0 अमित पाठक
4. मु0आ0 रवि यादव, आ0 अमितेश सिंह, आ0 अंशुमान पाण्डेय
5. प्र0नि0 को0नगर, प्र0नि0 को0 देहात, प्र0नि0 कर्नलगंज, प्र0नि0 मनकापुर, प्र0नि0 तरबगंज, प्र0नि0 तरबगंज, प्र0नि0 खोड़ारे, थानाध्यक्ष छपिया व संबंधित थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मी मय टीम ।
No comments:
Post a Comment