नुक्कड़ सभा के जरिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कैसरगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बस स्टॉप तहसील गेट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की।नाटक में “सर सलामत तो सब सलामत” और “जान है तो जहान है” जैसे संदेशों के जरिए सड़क सुरक्षा का महत्व बताया गया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र, स्कूल प्रबंधक, सब इंस्पेक्टर इजलास प्रसाद, दीवान विजय कुमार, अच्चिदानंद तिवारी सहित पुलिस बल व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment