Oct 15, 2025

कर्नलगंज: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, गोण्डा रेफर


करनैलगंज/गोण्डा -  तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक चौरी गांव निवासी अर्जुन सिंह उम्र करीब 52 वर्ष  पुत्र  जलेश्वर सिंह निवासी चौरी चौराहे से अपने घर जा रहे थे तभी गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में गोण्डा रेफर कर दिया गया। 

No comments: