बहन बेटियों की इज्जत आबरु पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं : सीओ रवि खोखर
बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत अपराधों के प्रति किया गया जागरूकबहराइच। कैसरगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने मिशन शक्ति के सिलसिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज में पहुंचकर बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी। रवि खोखर ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बहन बेटियां बेझिझक होकर अपने घर से स्कूल कॉलेज ही नहीं हर जगह स्वतंत्र होकर कभी भी आ और जा सकती हैं।
किसी शरारती व्यक्ति के द्वारा गन्दी हरकत करने पर तत्काल प्रभाव से वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 एवं अपने नजदीकी थाने में अपनी शिकायत तत्काल दर्ज कराये, ताकि हम पुलिस वालों को क्षेत्र में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। गंदे विचारधारा वाले व्यक्तियों की सही समय पर पुलिस उनका इलाज कर सके।
सीओ कैसरगंज रवि खोखर ने अपने सख्त लहजे में कहा कि बहन बेटियों की इज्जत आबरू से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति ने बहन बेटियों की इज्जत के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश की तो उन के खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कैसर गंज कोतवाली की महिला कांस्टेबल महिला आरक्षी सब इंस्पेक्टर बीट महिला पुलिस अधिकारी मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment