Oct 4, 2025

बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

 बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

बहराइच जनपद के समस्त थानों द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न कॉलेज, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

 इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में किया गया, जिसमें मिशन शक्ति तथा एंटी रोमियो टीम ने भाग लिया।अभियान के दौरान बालिकाओं, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1076, 1090, 102, 1098, 181 आदि की जानकारी दी गई।और महिला सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा शासन की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। साथ ही, मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्पडेस्क के कार्य और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत भी लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके समझाए गए जैसे कि अनजान नंबर से कॉल या लिंक आने पर बिना पुष्टि कोई प्रतिक्रिया न देना और साइबर ठगी के शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना।

यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस विभाग का लक्ष्य महिलाओं के प्रति होने वाली विभिन्न समस्याओं की रोकथाम और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

No comments: