Oct 3, 2025

श्री भुइयन थान व राधा कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार संपन्नभव्य शोभा यात्रा और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

 श्री भुइयन थान व राधा कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार संपन्नभव्य शोभा यात्रा और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

 कैसरगंज /(बहराइच)-नगर पंचायत कैसरगंज क्षेत्र के वार्ड नं. 6 राजा नवगइयाँ स्थित श्री भुइयन थान मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार गुरुवार को बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर अयोध्या से लाई गई लगभग 2 फुट ऊँची राधा कृष्ण मूर्ति की प्रतिष्ठा, गणेश जी और हनुमान जी की मूर्तियों के साथ की गई।कलश यात्रा और शोभा यात्रा में गांव-गांव के श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे की धुन पर भक्तगण झूमते नजर आए। प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान पंडित इंद्र दत्त मिश्रा द्वारा वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रमुख भूमिका समाजसेवी प्रेम सेठ पुत्र रामनरेश वर्मा ने निभाई। सहयोग में सुरेंद्र वर्मा (सभासद), ध्यानु स्टूडियो, अखिलेश वर्मा, अमरेश बहादुर सिंह (कोटेदार), जितेंद्र कुमार, शैलेश वर्मा, अमरेश बहादुर मिश्रा, राम समुझ पांडेय सहित अनेक स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों में धार्मिक उत्साह और सामुदायिक एकता की नई मिसाल स्थापित की।


No comments: