Oct 3, 2025

नैशपीठ के‌ तत्वाधान में निवर्तमान शिक्षकों का समागम, वर्षों बाद रूबरू हुए पुराने साथी


करनैलगंज/गोण्डा - नैशपीठ नरायनपुर जयसिंह चरसड़ी के तत्वाधान में के एल‌ कालेज एवं विवेकानन्द विद्यालय के निवर्तमान शिक्षकों का दिनांक 2 अक्टूबर समय 11 बजे विवेकानन्द विद्यालय में अद्भुत समागम हुआ और एक सभा आयोजित हुयी जिसकी 
अध्यक्षता डा० सूर्यपाल सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि वयोवृद्ध 
शिक्षक श्री शान्ति लाल त्रिवेदी ने सभा को‌‌ सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन के एल कालेज के पूर्व प्रवक्ता गणेश तिवारी ने किया।  मुख्य अतिथि श्रीमान् त्रिवेदी एवं डा० सूर्यपाल सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डा० सूर्यपाल सिंह ने अपना शाल वरिष्ठ अध्यापक श्री रामकुमार मिश्र को ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया। विवेकानन्द विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य उमानाथ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि परिवार में क्रोध को हटाकर नम्रता का व्यवहार करने से सम्मान मिलता है। मुख्य अतिथि  त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैने अपना 
शिक्षकीय जीवन सच्चाई के साथ निभाया। पूर्वअध्यापक रामचन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की सराहना की। सभा अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ सम्पन्न हुयी। डा० सूर्य पाल सिंह ने कहा की समय की गति बहुत तेज है। समाज में परिवर्तन  तेजी से हो रहा है  आप समय के साथ नहीं चले तो बहुत पिछड़ जाएँगे। उपस्थित शिक्षकों को कार्यक्रम के आयोजक गणेश तिवारी‌ ने नैशपीठ सम्मान देकर कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम भोजन प्रसाद के साथ सम्पन्न हुआ। शिक्षक समागम में के एल कालेज के पूर्व प्राचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य,  प्रवक्ता  मदन मुरारी गुप्त, बृजमोहन सिंह, द्वारका प्रसाद दूबे,  अमर नाथ चौबे, राम पाल सिंह, हरि शंकर मिश्र, गया प्रसाद गोस्वामी रहे।

No comments: