मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहराइच में व्यापक जागरूकता अभियान
बहराइच, 03 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को बहराइच जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा व स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।सार्वजनिक स्थानों पर चौपालअभियान के तहत टीमों ने थाना क्षेत्रों के गांवों, कस्बों, दुर्गा पंडालों, प्रतिमा विसर्जन स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाईं। इन चौपालों में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।हेल्पलाइन नंबरों की जानकारीकार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए जिनमें—वीमेन पावर लाइन – 1090आपातकालीन पुलिस सेवा – 112एम्बुलेंस – 108चाइल्ड लाइन – 1098स्वास्थ्य सेवा – 102महिला हेल्पलाइन – 181मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076साइबर हेल्पलाइन – 1930कानूनी जानकारी और जागरूकताचौपालों में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पम्पलेट वितरित कर भी दी गई।

No comments:
Post a Comment