Oct 16, 2025

प्रतिमाह निपुण प्लस ऐप से छात्र - छात्राओं का किया जाएं आकलन : एआरपी

 प्रतिमाह निपुण प्लस ऐप से छात्र - छात्राओं का किया जाएं आकलन : एआरपी 

फखरपुर, बहराइच। शिक्षा क्षेत्र फखरपुर के कम्पोजिट विद्यालय कोदही व प्राथमिक विद्यालय खटोलिया में एआरपी अनमोल श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान एआरपी ने रुचिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में बच्चों को भाषा, गणित व अंग्रेजी के बुनियादी शिक्षा के कई कौशलों की जानकारी दिया। निपुण लक्ष्य, बाल वाटिका की गतिविधियां, कक्षा शिक्षण के दौरान टीएलएम, गणित किट, प्रिन्ट रिच सामग्री का प्रयोग, शिक्षक संदर्शिका का उपयोग, शिक्षक डायरी भरने की जानकारी शिक्षकों को दिया। एआरपी अनमोल श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में बच्चों को निपुण बनाना है। निपुण तालिका को अद्यतन करते हुए बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण के साथ ही निपुण प्लस ऐप से प्रतिमाह बच्चों का आकलन किया जाएं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका जाकिया अंजुम, शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र, शरीफ अहमद, जमील अहमद, राजेश तिवारी, महेंद्र प्रताप, रईस अहमद, राजेश प्रजापति, प्रदीप, गुड़िया जायसवाल उपस्थित रहे।

No comments: