Oct 14, 2025

कैसरगंज तहसील लेखपाल संघ में पवन चौहान निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 कैसरगंज तहसील लेखपाल संघ में पवन चौहान निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

कैसरगंज (बहराइच):उ0प्र0 लेखपाल संघ उपशाखा कैसरगंज का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया तहसील मंत्री बहराइच अवधेश कुमार, तहसील मंत्री पयागपुर रोहित शुक्ला, तथा लेखपाल विनय उपाध्याय और विजयराज वर्मा की देखरेख में हुई।सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में तहसील कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नए पदाधिकारी निम्नलिखित हैं –अध्यक्ष: पवन चौहानमंत्री: चन्द्रकेश मौर्यवरिष्ठ उपाध्यक्ष: सत्यपालकनिष्ठ उपाध्यक्ष: रोहितपालउपमंत्री: दिनेश चन्द्र आर्याकोषाध्यक्ष: शादाब अहमदसम्प्रेक्षक: अतुल कुमारचुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश सिंह, लेखपाल रूपेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, नीटू सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, शैलजा सिंह, विजयलक्ष्मी त्रिपाठी, अनिल कुमार, महावीर राय सहित 2024 बैच के नव नियुक्त लेखपाल भी उपस्थित रहे।

No comments: