Oct 24, 2025

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12लोगों की मौत, कई झुलसे

लखनऊ - आंध्र प्रदेश में यात्रियों से भरी कावेरी ट्रैवल्स की बस में अचानक लगी आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद - बेंगलुरू हाईवे पर बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में जहां 12 यात्रियों के हताहत होने की खबर सामने आई है, वहीं कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुःख जताया है। हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा मुआवजे की घोषणा की गई है।

No comments: