Sep 19, 2025

चोरी व अफवाहों को रोकने के लिए सुरक्षा समितियों का हुआ गठन



*गोण्डा पुलिस की नवीन पहल, जनपद में प्राप्त हो रही चोरी की शिकायतों/अफवाहों की रोकथाम हेतु ग्राम सुरक्षा समितियों / मौहल्ला सुरक्षा समितियों का किया जा रहा गठन 

गोण्डा - जनपद में प्राप्त हो रही चोरी की शिकायतों एवं अफवाहों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्र अधिकारियों के नेतृत्व में, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के प्रत्येक गाँव एवं मजरों में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा समितियों (ग्राम सुरक्षा समिति/मोहल्ला समिति) का गठन कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इन समितियों द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद करते हुए सभी प्रकार की अफवाहों को रोकने तथा गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जायेगी। जिससे पुलिस को अपराध व अपराधियों पर समय रहते प्रभावी कार्यवाही करने में मदद मिलेगी तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहकर गांवों में रात्रि में गश्त करेंगे । जिससे अफवाहों और आसामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगने  के साथ - साथ जनता में शांति एवं  सौहार्द का माहौल बना रहेगा ।
इस क्रम में अभी तक 1. थाना कोतवाली नगर में 42, 2. थाना कोतवाली देहात में 164, 3. थाना खरगूपुर में 108, 4. थाना इटियाथोक में 34, 5. थाना धानेपुर में 86, 6. थाना मोतीगंज में 79, 7. थाना मनकापुर में 21, 8. थाना खोड़ारे में 44, 9. थाना छपिया में 31, 10. थाना तरबगंज में 65, 11. थाना नवाबगंज में 33, 12. थाना वजीरगंज में 87, 13. थाना उमरीबेगमगंज में 45, 14. थाना कर्नलगंज में 92, 15. थाना परसपुर में 72, 16. थाना कौड़िया में 65, 17. थाना कटरा बाजार में 60 सुरक्षा समितियां गठित की गईं, इस प्रकार अभी तक सभी थाना क्षेत्रों के कुल 1731 गाँवों में 1128 सुरक्षा समितियों का गठन कराया जा चुका है। 

सुरक्षा समिति गठन करने का उद्देश्य
चोरी की घटनाओं की रोकथाम।
बिना अनुमति एवं रात्रि में ड्रोन उड़ाये जाने की घटनाओं की रोकथाम । 
अफवाहों पर नियंत्रण एवं समय पर निवारण।
स्थानीय विवादों के समाधान में पुलिस-जनसहयोग।
सामुदायिक सहभागिता से अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था।
आमजन एवं पुलिस के मध्य सम्पर्क बढ़ाकर मित्रवत् पुलिसिंग को बढाना। 



No comments: