Sep 7, 2025

डिवाइडर से टकराई एसडीएम की कार, एसडीएम घायल

लखनऊ - सड़क हादसे में संभल के एसडीएम विकास चंद्र बाल-बाल बच गए, उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक एसडीएम की कार उत्तराखंड स्थित नैनीताल में डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एसडीएम विकाश चंद्र चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि देर रात्रि एसडीएम पत्नी के साथ रामनगर जा रहे थे , तभी यह हादसा हो गया। रामनगर पुलिस द्वारा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

No comments: