लखनऊ - मुरादाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक शनि दिवाकर नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया। घटना जिले के कटघर थानाक्षेत्र अन्तर्गत दस सराय चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment