लखनऊ - यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
रंजन कुमार से प्रमुख सचिव खाद्य औषधि विभाग हटा दिया गया,रंजन कुमार प्रमुख सचिव आयुष बने रहेंगे।
सुहास एलवाई को डीजी युवा कल्याण का भी चार्ज,चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष विभाग मिला।
संजय खत्री प्रभारी सीईओ बुदेलखंड प्राधिकरण तो कंचन वर्मा को आयुक्त राजस्व परिषद का दायित्व सौंपा गया। मोनिका रानी प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनींतो वहीं विजय विश्वास पंत लखनऊ के नए कमिश्नर बनाए गए। रोशन जैकब सचिव खाद्य औषधि प्रशासन बनीं और रोशन जैकब के पास ही आयुक्त खाद्य औषधि का भी चार्ज रहेगा। राजेश कुमार द्वितीय डीजी पर्यटन बने, तो सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज बनाई गई।
किंजल सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनीं वहीं ब्रजेश नारायण सिंह सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बने। मनीषा त्रिघाटीया सचिव महिला कल्याण पुष्टाहार बनीं, तो बी चंद्रकला सचिव वन पर्यावरण विभाग बनीं
,बी चंद्रकला को CEO क्लीन एयर अथार्टी का भी चार्ज दिया गया है। अनामिका सिंह मंडलायुक्त बरेली बनीं
तो अपर्णा यू को डीजी मेडिकल हेल्थ बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment