Sep 30, 2025

कटराबाजार पुलिस द्वारा हत्याभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार



 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्या के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-219/25, धारा 103(1),238 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्ता चंचल उर्फ आंचल पत्नी खुरभुर को सुक्खनपुरवा मोड़ करनैलगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। 
बीते 27.09.2025 को थाना कटराबाजार क्षेत्रान्तर्गत गुलाम पुरवा चौदहा मेटुकहा से करीब 100 मीटर दूर एक महिला का शव झाड़ियों से प्राप्त हुआ था। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुचकर मौका मुआयना किया गया। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। वादी गंगाराम पुत्र स्व0 सालिक राम नि0 गुलाम पुरवा चौदहा मेटुकहा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नामजद अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर प्र0नि0 कटराबाजार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को पुलिस टीमों द्वारा आरोपी हत्याभियुक्ता चंचल उर्फ आंचल पत्नी खुरभुर को सुक्खनपुरवा मोड़ करनैलगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ का विवरण
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता चंचल द्वारा बताया गया कि उसका मायका उमरहरा, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी में है। वह अपने पति खुरभुर के साथ प्रेम संबंध में थी, जिसने अपनी पहली शादी को छिपाकर उससे विवाह किया। विवाह के पश्चात पता चला कि उसके पति के चार बच्चे हैं। शुरूआत में संतोषपूर्वक खुरभुर और उसकी शौतन राजकुमारी के साथ रहने का निर्णय लिया। समय के साथ राजकुमारी और उसके बीच विवाद बढ़ने लगा। खुरभुर अधिकतर समय अपनी पहली पत्नी राजकुमारी के साथ रहने लगा, जिससे उसे असंतोष हुआ। गांव में रहने के दौरान राजकुमारी उसके साथ बार-बार अभद्र व्यवहार और मारपीट करती थी। लगातार अपमान और मारपीट के कारण उसने अपनी शौतन राजकुमारी की हत्या की योजना बनाई। दिनांक 26.09.2025 को वह अपने ससुराल पहुंची और शौच का बहाना बनाकर राजकुमारी के साथ खेत गयी। खेत के किनारे मुंजहन और सरपत के पास बैठकर थोड़ी देर बातचीत के बाद उसने पीछे से राजकुमारी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ी में छिपा दिया।

गिरफ्तार अभियुक्ता
01. चंचल उर्फ आंचल पत्नी खुरभुर नि0 ग्राम गुलामपुरवा, मौजा चौदहा मेटुकहा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-219/25, धारा 103(1),238 बीएनएस थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना कटराबाजार।
02. वरि0उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार।
03. का0 सुदीप कुशवाहा।
04. का0 सोमेन्द्र सिंह। 
05. म0का0 पूजा कुशवाहा।
06. म0का0 प्रियंका यादव।

No comments: