Sep 16, 2025

छात्र की हत्या से बवाल, ग्रामीणों ने गौ तस्कर को पीट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस भी घायल

 गोरखपुर- पिपराइच थानाक्षेत्र अन्तर्गत घुसड़ गांव में NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक की हत्या से भारी बवाल हो गया, छात्र की हत्या से आक्रोशित लोगों ने गौ तस्कर को पकड़ कर पीटकर मार डाला। गोरखपुर मिल रही जानकारी के मुताबिक मऊआचापी गांव में पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला और वाहन में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प की भी खबर है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व एक दरोगा के घायल होने की भी खबर मिल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments: