Sep 9, 2025

अधिवक्ता पर लाठी - डंडा व फरसे से जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त बबलू मिश्रा किया गया गिरफ्तार



 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/25, धारा 191(2),191(3),190,109,324(4),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू को मौर्य नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बीते दिनांक 08.04.2025 को वादी गिरजाशंकर तिवारी पुत्र कृष्ण दत्त तिवारी नि0 ग्रा0 टेंगनहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसका भाई आशुतोष त्रिपाठी तहसील कर्नलगंज से अपनी कार से घर आ रहा था कि वंधिया घाट पुल के पास विपक्षीगणों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डण्डे व फरसें से उसके भाई को मारा-पीटा गया है। जिससे उसके भाई को गम्भीर चोटे आयी है। जिसे जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। वादी की तहरीर पर थानाकर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा 03 आरोपी अभियुक्तों को कर्नलगंज पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 09.09.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त विनोद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू को मौर्य नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. विनोद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू पुत्र पारसनाथ मिश्रा नि0 ग्रा0 टेंगहना पो0 रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-97/25, धारा 191(2),191(3),190,109,324(4),115(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. अति0 प्र0नि0 अरविन्द कुमार थाना कर्नलगंज।
02. का0 प्रमोद कुमार।

No comments: