Sep 9, 2025

चोरी करने के वाले दो आरोपी अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-425/25, धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. भोलेनाथ उर्फ ओम तिवारी, 02. दीनानाथ को चन्दवतपुर रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद गैस सिलेण्डर (भारत कम्पनी) बरामद किया गया।  वादी अवधेश कुमार शुक्ला( कम्पोजिट विद्यालय मझौवा चन्दवतपुर के शिक्षा मित्र)  पुत्र स्व० युगला शरण शुक्ला, निवासी ग्राम मझौवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा थाना द्वारा को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 19/20.08.2025 की रात्रि विद्यालय की रसोई का ताला अज्ञात चोरों द्वारा रसोई में रखा गैस सिलिण्डर चोरी कर लिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 09.09.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01. भोलेनाथ उर्फ ओम तिवारी, 02. दीनानाथ को चन्दवतपुर रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद गैस सिलेण्डर (भारत कम्पनी) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

No comments: